Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

शराब पीने के लिये की थी प्रोफेसर की हत्या

  • नशीली दवाई खिलाकर की थी हत्या, नकदी व मोबाइल लेकर हुआ था फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/जानी खुर्द: एमआईईटी के सहायक प्रोफेसर के कार में मिले शव की घटना का खुलासा कर पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सहायक प्रोफेसर की हत्या लूटपाट के इरादे से नशे की ओवर डोज देकर की थी और आरोपी हत्याकर फरार हो गया था।

एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि एमआईईटी के सहायक प्रोफेसर राकेश शर्मा शराब पीने के शौकीन थे। गत 10 मार्च को राकेश शर्मा घर से कालेज के लिये निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने जानी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11 मार्च की सुबह करीब तीन बजे कंकरखेड़ा बाइपास के पास कार में एक अज्ञात शव मिला था।

40 7

शव की शिनाख्त राकेश शर्मा के रूप में हुई थी। राकेश शर्मा के अचानक गायब होने व कार में शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया था। थाना प्रभारी राजेश काम्बोज व सर्विलांस की टीम इस घटना के अनावरण के लिए लग गई। पुलिस के मौके से सीसीटीवी फुटेज से जांच-पड़ताल की तो एक व्यक्ति जुनैद पुत्र अहसान निवासी समौली थाना दौराला निवासी लोकप्रिय रोड सरधना घटना वाले दिन सहायक प्रोफेसर राकेश शर्मा के साथ पाया गया।

थाना पुलिस ने जुनैद को धर दबोचा और पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस के अनुसार जुनैद ने बताया कि 10 मार्च की देर शाम वह सरधना रोड पर खड़ा था कि रिट्ज कार सवार एक व्यक्ति जो अत्यधिक नशे में था। वहां खड़ा था। मेरे पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे तो मैंने लूट की योजना बना डाली। मैंने प्रोफेसर को बातों में लगाकर उसकी कार में बैठ गया।

39 6

उस वक्त प्रोफेसर शराब पी रहे थे, मैंने उनकी शराब में नींद की गोलियां मिला दी थी। जिससे वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया था। उसके बाद वह उसका कीमती सामान, मोबाइल, पर्स आदि लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने लूटी हुई नकदी, मोबाइल आदि सामान बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img