Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केरल के कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बता दें कि संदिग्ध ने कोझीकोड जिले के एलाथूर के पास अलाप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 डिब्बे के अंदर एक यात्री पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई।

महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना के फरार आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंच चुकी है। संदिग्ध शाहरुख सैफी को केरल पुलिस को सौंपा जा रहा है।

कोझिकोड ट्रेन आग की घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले शख्स को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पकड़ा गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार, उनकी पुलिस और आरपीएफ और एनआईए को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने उसे इतनी जल्दी पकड़ा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img