Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

तेलंगाना में मचा बवाल, भाजपा एमपी और जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज भी किया है। भाजपा समर्थक सांसद की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे थे, खबर के मुताबिक भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी है।

बता दें कि तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय को यदाद्री भुवनगिरी जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस उन्हें दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रही है।

बुधवार सुबह उच्च न्यायालय की वकील और भाजपा प्रवक्ता रचना रेड्डी ने बताया कि भाजपा राज्य महासचिव बंगारू श्रुति ने राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय की गिरफ्तारी को लेकर उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉपर्स) याचिका दायर की है। वहीं उनके समर्थक लगातार पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है, तेलंगाना के करीमनगर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को उनके आवास से हिरासत में लेने पर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हुई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में भाजपा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

पीएम के दौरे से पहले हिरासत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को तेलंगाना के दौरे पर जाने वाले हैं। उससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने उनके आवास करीमनगर से हिरासत में लिया। उन्हें हिरासत में लेते ही मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर जुटी उनके समर्थकों की भीड़ ने पुलिस वैन को घेर लिया और पुलिस को रोकने की कोशिश की। हालांकि, विरोध के बाद भी पुलिस बंदी संजय को वैन में बैठाकर ले गई। बंदी संजय को नालगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु हाईवे पर मौत की रफ्तार, SUV ने मारी टक्कर, सात ने गंवाई जान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर शुक्रवार...

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बांग्लादेश के आम चुनाव में...
spot_imgspot_img