Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से निकाली जा रही बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा

  • स्वर्ण श्रंगार से सजे बाबा के रथ को हाथों से खींच रहे हैं हजारों भक्त

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: कलियुग में भक्तों के कष्टों को हरने वाले, अतुलितबलशाली, पवनपुत्र, संकटो को हरने वाले, पवनपुत्र, अंजनी नंन्दन, जितेन्द्रिय, ज्ञानियों में अग्रगण्य, भगवान श्रीराम की अनन्य भक्ति से परिपूर्ण सिद्धपीठ बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो नगर के विभिन्न मागों से होते हुए रातभर चलने के बाद समाप्त होगी।

बाला मंदिर परिसर में केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कपिल देव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एस.एस.पी. संजीव सुमन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, कुलदीप गोयल आदि के साथ श्री बालाजी मंदिर में केक काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। मन्दिर में भगवान श्रीबालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात् भगवान श्रीबालाजी महाराज प्रातः 9 बजे स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते-नाचते भक्तों के संग व रामनाम के रस में सराबोर होकर अपने भक्तों के मंगलकल्याण हेतु मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मण्डी स्थल स्थल में पहुंच गई है, जहां पर भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद मुनीम कालोनी, जैन कन्या इण्टर कालेज, बडा डाकखाना, गऊशाला रोड़, नन्दी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मण्डी रोड से मुड़कर पीठ बाजार, चैड़ी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला के चैराहे से गऊशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड़ से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगते सिंह रोड, शिवचैक, बालाजी चैक, थाना सिविल लाईन्स से गाँधी कालोनी पुल, रॉयल बुलेटिन वाली गली से, लक्ष्मीनारायण मन्दिर गाँधी कालोनी मेन रोड़, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मण्डी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर सम्पन्न हो जाएगी। भगवान श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले इस विशाल महापर्व में मन्दिर परिवार सभी भक्तों से सपरिवार व इष्ट मित्रों सहित सम्मिलित होने व अपने प्रष्ठानों व घरों को सजाकर बाबा का स्वागत किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img