Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शामली कोतवाली से ब्रेजा कार गायब!, सीसी टीवी कैमरे खराब

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर कोतवाली परिसर से एक ब्रेजा गाडी गायब होने की खबर ​मिल रही है। चर्चा यह भी है कि, ब्रेजा गाड़ी को चोर उड़ा ले गए। बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले गाडी चोरी हुई थी जिसे पुलिस ने दबाकर रखा था लेकिन मामला खुल गया। बताया गया है कि पानीपत के एक टोल प्लाजा पर चोरी की उक्त गाडी सीसी टीवी कैमरों में नजर आई है। फिलहाल पुलिस गाडी की तलाश में जुटी है।

शामली कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। लांक गांव में युवक को तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया, पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में बडी चोरी की घटना हुई है जो पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान पर सवाल खडे करती है।

हद तो तब हो गई जब कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी के कार्यालय के बगल में खडी गाडी चोरी हो गई। गाडी चोरी की घटना दो दिन पुरानी बताई गई है। उक्त गाडी एक्सीडेंट से संबंधित थी जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली में खडा किया था। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त गाडी को पानीपत के एक टोल प्लाजा के सीसी टीवी कैमरों में देखा गया है। पुलिस सरगर्मी से उक्त कार की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img