उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन किया निरीक्षण, अफसरों को दिए निर्देश
वर्तमान में केवल दोपहिया वाहनों की ही है पार्किंग
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: रेलवे स्टेशन परिसर में कार पार्किंग बनाई जाएगी। इससे एक ओर जहां रेलवे स्टेशन की आय में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी रहने वाली कारों से लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे अफसरों को प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पत्राचार करने को निर्देशित किया है।