Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

शामली: जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 24 अप्रैल को शामली आएंगे। वे यहां नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनपद में उनका करीब एक घंटे का भ्रमण कार्यक्रम है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर तथा नगर निकाय के जिला संयोजक पंकज राणा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 24 अप्रैल को शामली आ रहे हैं। वे यहां शहर के वीवी इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी आएंगे। यह जनसभा नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष तथा सदस्य पदों के प्रत्याशियों के पक्ष में की जाएगी।

जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार की शाम भाजपा की जिला कार्यकारिणी के अलावा नगर निकाय चुनाव समिति की देखरेख समिति नगर निकायों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर जनसभा की सफलता की रणनीति तैयार करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img