Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बहुत बड़े बलिदान के बाद उत्तराखंड राज्य बना: बंसल

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: राज्य की वर्ष गांठ के अवसर पर आज ऋषिकुल के मदन मोहन मालवीय ऑडिटोरियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने भाग लिया। राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, ज्वालापुर की छात्राओं ने स्वागत गीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तत्पश्चात छात्राओं ने गणेश वन्दना की एवं लोकगीत का प्रस्तुतिकरण किया।

राज्य स्थापना समारोह को सम्बोधित करते हुये राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने वहां उपस्थित सभी जन-प्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों, राज्य आन्दोलनकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, मीडिया बन्धुओं आदि को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन काफी लम्बे समय से चल रहा था। इस आन्दोलन में हमारी माताओं, बहनों तथा प्रदेश की जनता ने जो संघर्ष किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

आज हम उन सभी को नमन् करते हैं, जिनके बलिदान से यह राज्य बना। इससे पूर्व रानीपुर विधायक आदेश चौहान, श्रीमती अनिता शर्मा, मेयर नगर निगम हरिद्वार ने भी समारोह को सम्बोधित करते हुये सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

60 3

समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, जिलाधिकारी सी. रविशंकर एवं गणमान्यजनों ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की विकास पुस्तिका-’’विकसित होता उत्तराखण्ड बातें कम काम ज्यादा’’ का विमोचन किया।

इस मौके पर जिला समाज कल्याण की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित व्यक्तियों को सहायता के चेक वितरित किये गये। शिक्षा विभाग द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता के लिये अंजली बंगारी, आलिया एवं आइसा सलमानी, आरती को, भाषण प्रतियोगिता के लिये अंजली बंगारी, आइसा, संदीप राय,ऋतु गुप्ता, पूजा, चारू को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। बेस्ट प्रधानाचार्य के लिये श्रीमती पूनम राणा को पुरस्कृत किया गया। लीड बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों-शाकुम्भरी, लक्ष्मी दीपमाला एवं शक्ति को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विशिष्टजनों ने जिला प्रशासन हरिद्वार की ओर से राज्य आन्दोलनकारियों- श्रीमती राधा बिष्ट, श्रीमती शान्ति मनोड़ी, श्रीमती कमला पाण्डे, श्रीमती कान्ति रावत, श्रीमती बसन्ती पटवाल, श्रीमती शशि जोशी, श्रीमती कान्ति बुड़ाकोटी, श्रीमती विमला जखमोला, श्रीमती साधना, श्रीमती देवश्री गैरोला, श्रीमती अनु उप्रेती, डाॅ0 विजयेन्द्र चैहान, श्रीमती कमला नेगी, श्रीमती विमला बलूनी, मालती शर्मा, श्रीमती सरोज ममगांई, श्रीमती मधु नौटियाल, श्रीमती मीरा रतूड़ी, श्रीमती सुखदी राणा, अफजल, भीमसेन रावत, सुरेन्द्र सैनी, विजय भण्डारी, श्रीमती शैला कन्तूरा, श्रीमती अंजली ममगांई, श्रीमती वीना नौटियाल आदि को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने ऋषिकुल मैदान में आयोजित आत्म निर्भर भारत- स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव का भी भ्रमण किया, जिसमें उन्होंने बैंकों द्वारा 23 वेंडरर्स का लोन स्वीकृत होने के पश्चात तीन स्ट्रीट वेंडर्स-सुश्री समुन गुप्ता, श्री सतीश एवं श्री मुनेश को प्रतीकात्मक स्वरूप कार्ड वितरित किये। उन्होंने तत्पश्चात पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया तथा प्रत्येक स्टाॅल में जाकर स्टाॅल में रखे हुये उत्पादों का जायजा लिया, खरीदारी की तथा स्टाॅल लगाने वालों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस अवसर पर आदेश चौहान, विधायक, रानीपुर, ओम प्रकाश जमदग्नि, सांसद प्रतिनिधि, श्रीमती अनिता शर्मा, मेयर, हरिद्वार नगर निगम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, श्री विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी, भगवत किशोर, अपर जिलाधिकारी, प्रशासन, शैलेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी कलेक्टर, आनन्द भारद्वाज, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नरेन्द्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, राज्य आन्दोलनकारी आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img