बलरामपुर: शुक्रवार को छोटा परेड ग्राउंड में जिले की नगर निकाय चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य अटल जी ने बलरामपुर से राजनीति शुरुवात की थी ,उनकी कर्म भूमि बलरामपुर थी, आज आप देख रहे है डबल इंजिन की सरकार का, आज बलरामपुर में मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है, बहराइच और श्रावस्ती में एयरपोर्ट का काम शुरुआत हो चुका है। शिक्षा, स्वास्थ और कृषि में पहले बलरामपुर बहुत पिछड़ा था ,आज बदलाव हुआ है, प्रधान मंत्री का जो विजन है यूपी उसे पूरा कर रहा है, आज भारत को दुनिया देख रहा है।
आज भारत वैश्विक मंच पर विश्वास जीत रहा है,देश और प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया, इस कमिश्नरी के लिए विश्वविद्यालय भी दे दिया, गरीबों का पैसा लुटने वाले आज भागे भागे घूम रहे है।
बलरामपुर में तीन नगर पंचायत और दो नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी, बलरामपुर से डॉक्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू,पचपेड़वा नगर पंचायत से रवि वर्मा,नगर पंचायत गैसडी मदन जायसवाल, तुलसीपुर नगर पंचायत से रंजना गुप्ता और उतरौला प्रत्यासी के पक्ष में समर्थन भी मांगा, मुख्य मंत्री ने कहा कि नौजवानो के रोजगार भी मिल रहा है, हर घर नल की योजना भी पहुचाई जा रही है, इसके लिए ट्रिपल इंजन के सहयोग की जरूरत है, व्यापारियों से पहले रंगदारी वसूली की जाती है,आज कोई रंगदारी नही वसूल सकता है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पलटू राम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ, गैसडी से पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह,उतरौला से विधायक राम प्रताप वर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।