जनवाणी संवाददाता |
वाराणसी: रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों ने गुलाबबाग, सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का शतकीय एपिसोड सुना।
पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात के जरिए हर महीने देशवासियों के अद्भुत दर्शन करने को मिला। पीएम मोदी ने जल संवर्धन के लिए देशवासियों को तालाब वगैरह बनाने का आभार व्यक्त करते समय भावुक हो गए।


