Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव में रखें कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान: सीएमओ

  • मतदान के दौरान उचित दूरी बनाए रखें, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिले में गुरुवार को निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है, जिसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया – निकाय चुनाव को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बड़ा जरूरी है। हालांकि कोविड रोधी टीकाकरण के बाद कोविड के जानलेवा होने के चांस काफी कम हो गए हैं लेकिन फिर भी कोविड से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा- कई दिन से हो रही बारिश के चलते मौसम में काफी बदलाव आ गया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने कहा -गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है, इसके चलते भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें और उचित दूरी बनाए रखें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया -चार मई को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। मतदान सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक होगा, पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर मतपेटी के जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट रहेगी। उन्होंने बताया – संयुक्त जिला अस्पताल, सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी व पीएचसी) पर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में खतौली, जानसठ, बुढ़ाना, नवीन कृषि उत्पादन मंडी सभी जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

जहां पर एक-एक 108 एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी, ताकि मतदाता व मतदानकर्मी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो तत्काल इलाज मुहैया हो सके। सभी थानों में मतदान दिवस पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगा। कुछ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को रिजर्व में रखा गया है। इनका संपर्क कंट्रोल रूम से रहेगा। जरूरत होने पर सीएचसी-पीएचसी की टीमों को तत्काल रवाना किया जाएगा। अर्बन हेल्थ पोस्ट पर भी चिकित्सकों अलर्ट रखा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img