Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी

  • भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: पुलिस ने कस्बे के जन्नत कालोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर मकान ने भारी मात्रा में तैयार पटाखे, अधबने फटाखे, विस्फोटक एवं उपकरण बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान मालिक और पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के आदेशानुसार आगामी दीपावली के दृष्टिगत अवैध पटाखे निर्माण/ भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर बरामदगी एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर जन्नत कालोनी सलेमपुर रोड पर एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री छापेमारी की गई।

छापेमारी में भारी मात्रा में बने/अधबने पटाखे व बारूद की बरामदगी की। पुलिस ने मौके से पटाखे बनाने वाले व्यक्ति शाहनवाज राणा पुत्र जहूर की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार विस्फोटक एक्ट में मुुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के घर से भारी मात्रा में आतिशबाजी बनाने के सामान सहित विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शीघ्र हीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

बरामद पटाखें एवं विस्फोटक

कांधला: 20 गत्ते कार्टूंन पटाखे (प्रति कार्टंन 12 पैकेट), 06 पटाखों से भरे प्लास्टिक के कट्टे, 500 अधबने सुतली बम, 75 कट्टे पटाखे, छोटे मिलाकर, 5 किग्रा तैयार बारू, 03 किग्रा. सिल्वर रंग, 02 किग्रा बारूद काला रंग बरामद किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img