नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। घर में पेड़-पौधे लगाना सजावट में ही नहीं सुख-समृद्धि और खुशहाली मिलती है। अगर घर-आंगन में वास्तु के हिसाब से पेड़-पौधे लगाये जाएं, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हरे-भरे पौधे जितने सुंदर और सुगंध वाले होते हैं उतना ही वातावरण शुद्ध रहता है। तो आइये जानते है कौन से पेड़-पौधों लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
हरसिंगार का पौधा

हरसिंगार को पारिजात के नाम से भी जानते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में यह पौधा लगा होता है, वहां रहने वाले लोगों की आयु लंबी होती है। साथ ही इसे घर में लगाने से शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। हरसिंगार या पारिजात के पौधे को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी बेहद शक्तिशाली, पवित्र और शुभ पौधा होता है, जो घर में सकारात्मकता को बढ़ाता है।

तुलसी का छोटा पौधा जिसमें कई चिकित्सीय गुण हैं, वो न सिर्फ वातावरण को साफ करता है बल्कि मच्छरों को भी दूर रखता है। तुलसी घर के आगे या पीछे, बालकनी या खिड़की पर उगाया जाता है, जहां से भी पर्याप्त सूर्य की रोशनी आती हो।
चंपा का पौधा



