- अब बैंक की शाखाएं हुईं नौ हजार के ऊपर
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: यूनियन बैंक आफ इंडिया की मेन ब्रांच बिजनौर में 101 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में केक काटकर विधिवत धूमधाम से 102वीं वर्षगांठ मनाई गई। मंगलवार को यूनियन बैंक की 102वीं वर्षगांठ केक काटकर मनाई। इस दौरान ग्राहकों को यूनियन बैंक के तरफ से सुविधा प्रदान करने का आश्वासन शाखा प्रबंधक ने दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी ग्राहक को हमारे बैंक में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाती है और आगे भी हम पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन बैंक में कारपोरेशन बैंक आफ इंडिया एवं आंध्र बैंक के मर्ज हो जाने के फलस्वरूप अब यूनियन बैंक की कुल शाखाएं 9000 के ऊपर हो गई हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक सुभाष चंद्र शर्मा, बिजनौर शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह, बैंक स्टाफ सुजीत चौहान, प्रदीप अग्रवाल, सरफराज, हरीश कुमार सिंह, ज्योति, राकेश, तेजपाल, देशराज एवं यशपाल आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

