Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दीपावली के पर्व पर दिखाई दे रहा कोरोना का असर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: कोरोना महामारी के प्रकोप का असर दीपावली के पर्व पर भी देखने को मिल रहा है। बाजारों में सामान की खरीदारी करने के लिए बाजारों में रौनक तो दिखाई दे रही है, लेकिन व्यापारी वर्ग का साफ कहना है कि इस बार बाजारों की रौनक फीकी है क्योंकि इस बार दीपावली के पर्व पर कोरोना का असर साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि सामान की खरीदारी में कोई इजाफा होता नजर नहीं आ रहा है।

दीपावली के पर्व पर हर वर्ष करोड़ों रुपये के सामान की खरीद-फरोख्त होती है, लेकिन इस बार खरीदारी में कोई अच्छी खासी बढ़ोतरी होती नहीं दिख रही है। क्योंकि पल्लवपुरम-मोदीपुरम, दौराला और लावड़ के बाजारों में जिस तरह त्योहार पर भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार ये भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।

हालांकि बाजारों में भीड़ है, लेकिन वह सिर्फ जरूरतमंद चीजों को खरीदने के लिए ही दिखाई दे रही है। बाजारों में अगर व्यापारी वर्ग से बातचीत की जाए तो उनका साफ कहना है कि इस बार ये पर्व फीका नजर आ रहा है। क्योंकि बाजारों में जो भीड़ आ रही है। वह सिर्फ जरूरतमंद चीज ही खरीद रही है।

Kamilकिराना व्यापारी कामिल अब्बासी का कहना है कि इस बार सिर्फ जरूरतमंद चीज ही लोग खरीदारी कर रहे हैं। जिसके चलते अन्य सामानों की खरीदारी करने में लोग बच रहे हैं।

Nayab

रिजवी जरनल स्टोर के मालिक नायाब रिजवी का कहना है कि इस बार त्योहार पर खरीदारी करने वालों की भीड़ तो है, लेकिन ये भीड़ सिर्फ जरूरत चीज को ही खरीद रही है। अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार त्योहार फीका है।

10 6 e1605239407360कपड़ा व्यापारी शाहिद सैफी का कहना है कि इस बार कपड़े की खरीदारी करने वालों की भीड़ तो है, लेकिन यह भीड़ सिर्फ जरूरतमंद के मुताबिक ही कपड़े खरीद रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीदारी करने वालों में कमी आई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img