Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जगदीप धनखड़ ने सीएम पिनाराई विजयन से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केरल के दो दिवसीय दौरे पर है। आज दौरे के दूसरे दिन जगदीप धनखड़ ने तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर उनसे मुलाकात की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में केरल विधान सभा भवन के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। वह केरल विधानमंडल अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव की एक स्मारिका भी जारी करेंगे। बाद में, उपराष्ट्रपति कन्नूर के एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी का दौरा करेंगे।

वहीँ, कन्नूर में उपराष्ट्रपति अपनी शिक्षिका सुश्री रत्ना नायर से तल्‍लशेरी स्थित उनके आवास पर जाकर भेंट करेंगे। सुश्री नायर ने श्री धनखड़ को चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में पढ़ाया था। बता दें कि भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ की यह पहली केरल यात्रा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img