Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रंगोली सजाकर दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे में नैडू रोड पर स्थित विद्या संस्कार एकेडमी में छात्राओं ने रंगोली सजाकर समाज को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दीपावली के उपलक्ष में शुक्रवार को विद्या संस्कार एकेडमी में बच्चों ने रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने रंगोली सजाकर समाज को प्रदूषण से दूर रहकर दीपावली का त्यौहार मनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कविता सैनी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

उन्होंने बताया कि दीप सज्जा में कक्षा 9 बी की छात्राओं के ग्रुप व छात्रा अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर कुलदीप सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। मुख्य रूप से आशु गोयल, अशोक सैनी, प्रीतम सिंह, सविता, गौरव, बादल, जुनैद, शाजमा, रितु, विनीता आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img