Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नशे में धुत्त युवकों ने गाड़ी को मारी टक्कर, जमकर हुआ हंगामा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: शराब के नशे में धुत्त युवकों को विधायक के काफिले को ओवर टेक करना और फिर काफिले में शामिल एक कार को टक्कर मारना भारी पड़ गया। गुरुवार की देर रात खानपुर विधायक उमेश कुमार का काफिला रुड़की के मोहनपुरा से गंग नहर किनारे अपने कैंप कार्यालय की तरफ आ रहा था।

मोहनपुरा पार करने के बाद जैसे उनका काफिला ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे की तरफ से आ रही एक सफारी कार ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। इस दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी से मामूली सी साइड भी लग गई।

उमेश कुमार के समर्थकों ने गाड़ी का काफी दूर तक पीछा किया। उन्होंने उसे गणेशपुर पुल के पास रोक लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। विधायक उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि यह लोग उनकी कार को टक्कर मारकर उन पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे।

सफारी सवार, टिकोला ओर झबरेड़ा के रहने वाले थे। युवक शराब के नशे में थे। युवको ने माफी मांग ली। युवक शराब के नशे में थे। बाद में विधायक ने अपने समर्थकों को समझा-बुझाकर सफारी सवार युवकों को जाने दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा और कुछ देर यातायात बाधित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img