Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

किठौर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दहेज हत्या में चल रहा था वांछित

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: नौ वर्षों से दहेज हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी को पुलिस ने बीती रात राधना संपर्क मार्ग से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामदगी का भी दावा कर रही है।

इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि 28 मई 2014 को नंगला सलेमपुर में सुनीता पत्नी भोलू की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतका के पिता ने उसके पति भोलू देवर योगेंद्रपाल उर्फ लाला पुत्र लटूर और नेपाल सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस भोलू व नेपाल सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि योगेंद्रपाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। काफी प्रयास के बावजूद हाथ नही आने पर एसएसपी ने योगेंद्रपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

मंगलवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर योगेंद्रपाल को राधना संपर्क मार्ग से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img