Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, ऐसे चेक करें अपने शहर के रेट्स

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। बता दें कि कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस तरह आज लगातार 398वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पिछले 14 महीनों के करीब से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

बता दें कि आप SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट भी का जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img