Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट बदल ली है। बता दें कि शनिवार देर रात से ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। रविवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भरी बारिश को लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो कई इलाकों में आज सुबह-सुबह मॉनसून की आहट सुनाई दी है। कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, आईएमडी ने भी अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली में मॉनसून पूरी तरह से पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। इसके अलावा बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के शेष हिस्सों चंडीगढ़ और दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, हरियाणा के कुछ और हिस्सों और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने बताया है कि गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। भरी बारिश होने की सम्भावना के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि सुस्त शुरुआत के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img