जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: विख्यात जैन संत आचार्य ज्ञान सागर महाराज के रविवार शाम राजस्थान के आरा में अचानक परलोक गमन होने से जैन समाज दुखी है। बरनावा व बिनौली में जैन समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगो व मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में भी ब्रह्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उधर बिनौली में जैन समाज के लोगों ने संत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
राकेश जैन, नरेंद्र जैन, अरुण जैन, जिवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, महेशचंद जैन, सचिन जैन आदि का कहना था कि आचार्य ज्ञान सागर महाराज का बरनावा, बिनौली व आसपास के गांवों के सभी धर्मों के लोगों से विशेष लगाव था। जब भी वे यहां आते थे, सभी धर्मों के लोग उनके प्रवचन सुनने आते थे।
ऐसे संत को कभी भुलाया नही जा सकता। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग सुबह ही जैन संत के अंतिम दर्शनों के लिए राजस्थान भी गए। पंकज जैन, संदीप जैन, वीरेंद्र जैन, मंनोज जैन, विशाल जैन, ब्रह्मचारी अतुल भैया, आनंद जैन, अमोलक चंद जैन, विक्रम जैन, संयम जैन, पारस जैन आदि ने श्रद्धांजलि दी।

