जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को चेन्नई सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एस अल्ली ने मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि सेंथिल बालाजी कावेरी अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए।
बता दें कि, नौकरी के बदले नकदी मामले में बालाजी को 14 जून को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। छाती में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिसके बाद में 15 जून को मद्रास उच्च न्यायालय ने सेंथिल बालाजी को निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई लेकिन उसने उच्च न्यायालय के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया।