Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

गांव सोहरका में लापता युवती बंद कमरे में मिली

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: सोहरका गांव से चार दिन से लापता युवती बुधवार को सोहरका गांव स्थित एक कमरे से परिजनों ने बरामद कर ली मौके से युवती को भगा ले जाने वाले युवक को पकड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कलंजरी निवासी रविंद्र पुत्र सोराज चार दिन पूर्व सोहरका गांव से एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराते समय एक युवक पर आशंका व्यक्त की थी तभी से पुलिस व परिजन लापता युवती की तलाश में लगे थे।

बुधवार सवेरे युवती के परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी सोहरका गांव में है। परिजन सोहरका निवासी भीम नाम के घर पहुंचे और युवती को बरामद कर लिया। मौके से अपहरण के आरोपी रविंद पुत्र सोराज को पकड कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती की मां ने चार दिन पहले गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img