Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बर्फबारी से केदारनाथ में फंसे सीएम योगी व सीएम रावत, गौचर में ही करेंगे रात्रि प्रवास

जनवाणी ब्यूरो |

रुद्रप्रयाग: भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ में आठ घंटे फंसे रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मंत्रीगण व अधिकारी शाम पौने पांच बजे हेलीकॉप्टर से गौचर चले गए। खराब मौसम के कारण वे गौचर में ही आईटीबीपी कैंप में रात्रि प्रवास करेंगे और मंगलवार को मौसम साफ रहने पर ही बदरीनाथ जाएंगे।

सोमवार को तड़के से ही केदारनाथ में तेज बर्फबारी होती रही। सुबह 8.30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंदिर मार्ग पर बाबा की डोली के साथ गए।
डोली को विदा करने के बाद सीएम योगी को करीब 8.40 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होना था, लेकिन बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर केदारनाथ नहीं पहुंच सका। इसके बाद प्रशासन व पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगण जीएमवीएन के विश्राम गृह में पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img