जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के चुनाव को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही 30 जून आज सुबह 8:00 बजे से नगर निगम में मतदान शुरू होना था, लेकिन नगर निगम के द्वारा मतदान को अवैध घोषित कर दिए जाने के बाद नगर निगम में शुक्रवार को सुबह सवेरे से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।


