- गांव के प्रधान बरत रहे लापरवाही
जनवाणी संवाददाता |
मंडावर: थाना मंडावर के दयालवाला गांव में स्कूल के सामने गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। प्रधान इस गंदगी को साफ कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे। सफाई कर्मी भी साफ- सफाई में लापरवाही बरत रहे है।
दयालवाला स्कूल के सामने गाय घूमती रहती है। इस कूड़े के ढेर से पन्नी और उन्मे भरा हुआ कचरा खाती रहती है। प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी है कि गांव कोई पशु आवारा न घूमे। लेकिन प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रधान को इस बारे में हमने कई बार अवगत कराया, लेकिन उनके कानों पर कोई जूं नहीं रेंगती। स्कूल की दीवारों पर साफ साफ लिखा हुआ है कि स्वच्छ रहें स्वस्थ रहे, स्वच्छता ही सेवा है।

शायद प्रधान शासन प्रशासन के नियमों से परे है या अपनी मोटी कमाई के चलते अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। उधर इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम व डीपीआरओ से शिकायत कर समस्या दूर कराने की तैयारी कर ली है।

