Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

चंद्रशेखर आजाद के घर पहुंचे सपा नेता आजम खान, योगी सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के घर रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पहुंचे। छुटमलपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद के घर पर पहुंचकर आजम खान ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली और फिर मीडिया से रूबरू होने पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है।

आजम ने कहा कि उन पर ढाई सौ मुकदमे दर्ज हैं। उनकी पत्नी पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और बेटे पर भी। इसके बाद भी सरकार कहती है कि कानून का राज है। हर तरफ हमले हो रहे हैं हत्याएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नई नहीं है लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मेरे जैसे शख्स पर बकरी चोरी करने, शराब की बोतल लूटने जैसे मुकदमे दर्ज किए गए हैं तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या हो रहा है। करीब आधे घंटे तक चंद्रशेखर आजाद के आवास पर रुके और उसके बाद फिर रवाना हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img