जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन, किरतपुर का बीबीए मुख्य परीक्षा का परिणाम एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा घोषित किया गया। बीबीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। शबीना नाज ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शानिया ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा शाहफैज जैदी ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान स्थान प्रात किया। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कालेज के निदेशक इंजी० रोहित चौधरी एवं प्राचार्य डा० डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डा० रवीश कुमार व कालेज कार्डिनेटर श्रीमती विजेता मिश्रा ने विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रियंका चौधरी, मन्दीप कुमार, तजीन जैदी, पीयूष शर्मा, चन्द्रपाल सिंह आदि सभी प्राध्यापकों को इस परिणाम का श्रेय दिया एवं सभी को प्रोत्साहित किया।

