- भाजपा नेताओं ने शिक्षकों से डॉ हरि सिंह ढिल्लो के पक्ष में मतदान करने को कहा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा नेताओं ने डा हरि सिंह ढिल्लो को विजयी बनाने हेतु मतदाता शिक्षकों से जनसंपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह ने बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मंगलवार को नगर के वालिया ग्लोबल एकेडमी में प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जन सम्पर्क के दौरान मतदाता शिक्षकों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर डॉ हरी सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने की अपील की गयी। उन्होने वर्तमान समय में चारों ओर भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है विधान परिषद की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत कर जाएंगे तो वे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से उनकी समस्या निवारण और अधिक से अधिक उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी मतदाता शिक्षकों से आह्वान किया कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर हरि सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी जी ने सभी मतदाता शिक्षकों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिक्षक विनीत राणा एवं कुमुद कुमार ने सभी शिक्षक अध्यापकों की ओर से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा नेता वरिष्ठ शिक्षक मा कुमुद कुमार, दिवाकर त्यागी, शाहनवाज खान, मनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहित शर्मा, पारुल जैन, मारिया मसूद, लव तलवार, राफिया, मानवी खत्री, सरिता कपूर, श्वेता सिंह, मोहित चौधरी, झप्पन झा, सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।

