जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज रविवार को विपक्षी दलों का गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ के नेता मणिपुर के हालात का जायजा लेने के उपरांत राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने इंफाल के राजभवन पहुंचे हैं।
इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्य बात यह है कि मणिपुर में हो रही हिंसा को नजरअंदाज किया गया है।
कल बहम बैठक
कल 31 जुलाई को मणिपुर का दौरा करने वाले सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सुबह 9:30 बजे संसद भवन में ‘I-N-D-I-A’ पार्टियों के फ्लोर नेताओं से मिलेगा। इस दौरान मणिपुर के हालात की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।