Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मचाया तांडव, इंटरनेट सेवा बंद, होमगार्ड की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को हरियाणा के मेवात में हिंदू समुदाय की एक शोभा यात्रा पर विशेष समुदाय के लोगों ने अचानक हमलाकर पथराव शुरू कर दिया। जिससे दोनों गुटों में टकराव हो गया।

मेवात के नूंह इलाके से शुरू हुआ यह धार्मिक उन्माद अब आसपास के क्षेत्रों में भी फैल रहा है। सोहना में भी पथराव और गाड़ियों को आग के हवाले किए जाने की खबर है। बवाल के बाद मेवात क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं।

शोभा यात्रा के दौरान अचानक से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद भी उपद्रवियों ने भारी पथराव किया। पथराव से शुरू हुआ बवाल इतना बढ़ गया कि कई गाड़ियों में भी आग लगा दी गई।

बवाल के बाद नूंह और मेवात क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं। नूंह के बाद शाम तक हरियाणा के सोहना से भी हिंसा की खबर सामने आई है।

37 18

सीएम ने की शांति की अपील

मेवात और सोहना में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता से शांति की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षकारों से शांति की अपील करते हुए कहा, बातचीत और संवाद से सभी विषय हल हो सकते हैं। वे बोले, सभी नागरिक ‘हरियाणा एक- हरियाणवी एक’ के सिद्धांत पर चलकर प्रदेश और समाज के हित में योगदान दें।

38 19

मेवात में धारा 144 लागू, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद

मेवात जिले में बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुए उपद्रव के चलते धारा-144 लागू कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। मेवात जिले में आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। जिले के डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा के नूंह में हिंदुओं की तरफ से निकाली गई ब्रजमंडल यात्रा के दौरान पथराव से बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। साइबर थाने में भी आगजनी की गई। बाहर और अंदर खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ की तरफ से फायरिंग भी की गई।

40 21

रिपोर्ट के अनुसार, एक होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि मेवात के डीएसपी सज्जन सिंह समेत 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इस्पेक्टर अनिल के पेट में गोली लगी है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

नूंह में हिंसा पर राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि तनाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स लगाई जा रही है। हिंसा में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। 2 अगस्त तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। नूंह की सीमाओं को सील करते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img