Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कला निर्देशक नितिन देसाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई मृत्यु

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कला निर्देशक नितिन देसाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आज सामने आ गयी है। बता दें कि कला निर्देशक नितिन देसाई का शव बीते दिन यानि दो अगस्त को कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। इसके बाद से आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। वहीँ, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद निधन की वजह का भी खुलासा हो गया है।

मनोरंजन जगत की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम एक्सपर्ट पैनल ने किया है। शुरुआती परिणाम के मुताबिक, आर्ट निर्देशक की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि, आगे की जांच के लिए उनके ब्लड सैंपल को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा परिजनों के अनुरोध पर शव को मुर्दाघर में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा अमेरिका में है और परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा है। आर्ट निर्देशक ने अपने वॉयस मैसेज में एनडी स्टूडियो के अंदर उनका अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img