Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रोहित ने एनसीए में फिटनेस ट्रेनिंग शुरू की 

बेंगलुरू, भाषा: आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस ट्रेनिंग शुरू की। रोहित आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम का हिस्सा नहीं हैं और चयनकर्ताओं ने मुंबई इंडियंस के लिए फाइनल के अलावा दो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में खेलने के बाद उन्हें संशोधित टेस्ट टीम में शामिल किया था। रोहित ने हालांकि कहा कि वह बिलकुल ठीक हैं लेकिन बीसीसीआई को लगा कि उन्हें आईपीएल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के लिए और समय की जरूरत है जिससे उनकी फिटनेस को लेकर बहस शुरू हो गई। मुंबई की टीम ने फाइनल में शानदार जीत हासिल की जिसमें रोहित ने 68 रन की तेज तर्रार पारी खेली। रोहित की फिटनेस काफी अहम बन गई है क्योंकि नियमित कप्तान कोहली आस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद उपलब्ध नहीं होंगे। वह अपने बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहने के लिए लौट आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img