जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को एशिया कप 2023 में इंडिया और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। बता दें कि इंडिया और पाकिस्तान का यह महामुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले मैदान पर खेला जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस महामुकाबले के लिए दोपहर ढाई बजे टॉस होगा और तीन बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, के.एल.राहुल, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन (रिजर्व खिलाड़ी)।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), फकर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आघा, इफ्तिकार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उप कप्तान), मोहम्मद नवाज, हारिस राउफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
बता दें कि विश्व कप 2019 के चार साल बाद पहली बार दोनों टीमें किसी वनडे मैच में आमने-सामने होगी।