Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जसप्रीत बुमराह के घर गूंजी ‘अंगद’ की किलकारी 

जनवाणी संवाददाता |

मुंबई : भारत के अग्रणी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन ने अपने परिवार में बेटे ‘अंगद’ का स्वागत किया है। बुमराह ने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारे दिल इतने भर आए हैं जितना कभी सोचा भी नहीं था।

सुबह हमने अपने नन्हे से बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का इस दुनिया में स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बुमराह भारत के साथ एशिया कप खेलने श्रीलंका गए थे लेकिन बेटे के जन्म के लिए वह रविवार को स्वदेश लौट आए। इस कारण वह भारत और नेपाल के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले में हिस्सा भी नहीं ले सके।

बुमराह ने कहा कि हम चांद के ऊपर हैं। हमारे जीवन का यह नया अध्याय जो कुछ अपने साथ लाया है, उसका इंतजार नहीं कर सकते। बुमराह अब सुपर-चार चरण में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका लौटेंगे, जहां भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img