Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर की तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के लिए यह गौरवशाली पल है, जब हम G20 की अध्यक्षता कर रहे हैं और एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य, वसुधैव कुटुम्बकम् के सोच को लेकर इसका आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 60 शहरों में 200 से अधिक बैठकों में हजारों अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दिल्ली में 78 स्थानों पर UHD और 4K कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। हमने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर बनाने का प्रयास किया है। यमुना, गंगा, गोदावरी और सभी नदियों पर इनके नाम रखे गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए हमने 50 से 300 सीटर वाला एक हॉल बनाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img