Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और एक बाइक सवार बदमाश के बीच फायरिंग हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के खिलाफ डकैती समेत करीब आधा दर्जन गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस को लंबे समय से बदमाश की तलाश थी। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बीती देर रात भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा खेड़ी शिकोहपुर गांव से कुछ पहले मदनपुर हसनपुर रोड पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार जो मदनपुर हसनपुर की तरफ से आ रहा था, कि अचानक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर फायर कर मोटरसाइकिल वापस मोड़कर हवाई फायर करते हुए तेजी से वापस जाने लगा।

जिस पर चेकिंग कर रहे दारोगा नरेंद्र सिंह द्वारा थाना भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण को सूचना देने के साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार बदमाश का पीछा किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक द्वारा रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सीआईयू रुड़की को भी बदमाश की गिरफ्तारी को निर्देशित किया गया।

बदमाश मदनपुर हसनपुर तिराहे से बड़कला जाने वाली रोड पर मोटरसाइकिल छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया, तब तक थाना भगवानपुर और सीआईयू रुड़की पुलिसकर्मियों के आ जाने पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश की गन्ने के खेत के चारों तरफ घेराबंदी की गई, वहीं बदमाश द्वारा लगातार पुलिस टीम पर फायर झोंकने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।

जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश को धर दबोचा। बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा घायल बदमाश शहजाद निवासी भंगेड़ी कोतवाली रुड़की का हाल-चाल जाना गया। साथ ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वहीं पकड़े गए घायल बदमाश शहजाद पर डकैती समेत करीब आधा दर्जन गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी, लेकिन आरोपी बेहद शातिर होने के चलते बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। साथ ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, लगातार फरार रहने पर बदमाश शहजाद पर 25 का इनाम भी घोषित किया गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img