Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

महिला आरक्षण बिल: ‘​अमृतकाल में यह कानून विकसित भारत के लिए मजबूत कदम’, बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी की मलिाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर जश्न मनाया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज देश की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा। हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें यह इतिहास बनाने का अवसर दिया है। मैं पूरे देश को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

https://x.com/ANI/status/1705100949147304276?s=20

उन्होंने आगे कहा कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। इसके (महिला आरक्षण बिल) राह में तरह-तरह की बाधाएं थी लेकिन जब नीयत पवित्र होती है, प्रयासों में पारदर्शिता होती है तो परेशानियों को भी पार करके भी परिणाम लाती है।

https://x.com/ANI/status/1705094121097220446?s=20

वहीं, इस दौरान जे.पी.नड्डा ने कहा कि ये हम सबके लिए एतिहासिक क्षण है जो इतिहास में आगे चलकर दर्ज होगी और लंबे समय तक याद किया जाएगा। ये महिला आरक्षण बिल को समय पर लाकर पीएम मोदी ने इसे जो पारित करवाया है उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हम जानते हैं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी ने अनेकों कदम उठाएं हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img