Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

पांच दिन में डेंगू के 84 नए केस

  • ओपीडी में बुखार के अलावा उलटी, दस्त के मरीजों की संख्या में भारी उछाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पांच दिन यानि इस माह की एक तारीख से गुरुवार तक डेंगू के 84 नए केस आए हैं। पांच दिन में 84 नए केसों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान का कहना है कि मच्छरों के तेजी से पनपने की वजह से ही डेंगू के इतने ज्यादा केस आ रहे हैं।

उन्होंने मेरठ के लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में मच्छरों से बचें। मच्छरों को न पनपने दिय जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतने ज्यादा केस आने के बाद भी मरीजों के उपचार में कोई कमी नहीं है। तमाम सरकारी अस्पतालों में दवाएं और डाक्टर मौजूद हैं। जिला अस्पताल तथा तमाम सीएचसी व पीएचसी में भी पर्याप्त दवाएं व डाक्टर हैं, लेकिन इन सब के बीच जरूरी है कि मच्छरों से बचा जाए।

साथ ही डा. अशोक तालियान का कहना है कि बुखार होने की स्थिति में मेडिकल स्टोर या फिर झोलाछापों के चक्कर में न पडेÞ। जिला अस्पताल या फिर मेडिकल में दिखाएं। पूरे जनपद में जगह-जगह सीएचसी व पीएचसी मौजूद हैं। वहां तमाम सुविधाएं हैं उनका लाभ उठाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि एक से पांच अक्तूबर के बीच हो केस आए हैं। उनमें जांच के दौरान आईजीए एलिसा, एनएस1एजी एलिसा की अलग-अलग जांचे की गयी हैं। 1 अक्तूबर को जिन इलाकों में केस आए हैं,

15 7

उनमें भूड़बराल परतापुर, दौराला, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, पल्हेड़ा, रोहटा, सरधना शामिल हैं। एक अक्तूबर को 12 केस आए थे। 2 अक्तूबर को जिन इलाकों में केस मिले हैं, उनमें जयभीमनगर कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, माछरा, मकबरा डिग्गी, मवाना, पल्हेड़ा, परीक्षितगढ़ शामिल हैं। तीन अक्तूबर को अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, दौराला, हस्तिनापुर, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, मलियाना, नंगला बट्टू, पल्हेड़ा, साबुन गोदाम, तारापुरी, तहसील शामिल हैं। 3 अक्तूबर को 22 केस आए थे।

चार अक्तूबर को भूड़बराल, ब्रहमपुरी, जयभीमनगर, लखीपुरा, मकबरा डिग्गी, नंगला बट्टू, पुलिस लाइन, शकूर नगर में केस आए थे। आज पांच अक्तूबर को 23 केस नए आए हैं। जिन इलाकों में केस मिले हैं, उनमें भावनपुर, ब्रहमपुरी, दौराला, जय भीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, मकबरा डिग्गी, मलियाना, परीक्षितगढ़, रजबन, साबुन गोदाम, तारापुरी व तहसील का इलाका शामिल हैं।

सरधना में बुखार बरपा रहा कहर

सरधना: क्षेत्र में बुखार जमकर कहर बरपा रहा है। बड़ी संख्या में लोग बुखार से तप रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी सीएचसी में मरीजों की काफी भीड़ नजर आई।
बदलता मौसम लोगों को बीमारी परोस रहा है। दिन में तेज धूप के चलते मौसम गर्म रहता है। वहीं सुबह और रात को मौसम ठंडा होने लगा है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमारी परोस रही है। पिछले कुछ दिनों से बुखार का प्रकोप सबसे अधिक फैल रहा है।

06 6

बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती हुई देखने को मिल रही है। कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र के लोग बुखार से तप रहे हैं। क्लीनिक से लेकर सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। रहस्मय बुखार कीचपेट में आने वाले लोग कमजोरी का शिकार हो रहे हैं। सरधना सीएचसी में भर्ती बुखार के मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ओपीडी में अधिकांश मरीज बुखार के आ रहे हैं। ऐस में बदलते मौसम में अहतियात ही सुरक्षा है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. संदीप गौतम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img