Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

अलीपुर व भूनी में बुखार से तीन की मौत

  • कई दिन से थे बुखार की चपेट में पीड़ित, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कपसाड़ गांव में बुखार का कहर खत्म भी नहीं हुआ था कि अलीपुर गांव से डराने वाली खबर आने लगी है। अलीपुर में बुखार से दो लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है। बुखार से हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सरधना के अलीपुर गांव निवासी शिवकुमार पुत्र रामपाल व छोटे पुत्र चरण सिंह को कई दिन से बुखार की शिकायत थी। उन्होंने पहले सरधना चिकित्सक के यहां उपचार कराया। मगर आराम नहीं मिला। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जबकि ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। कई मरीज अस्पताल में भी भर्ती हैं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. संदीप गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

डेंगू से भूनी के युवक की मौत

सरूरपुर: भूनी गांव में पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित युवक की डेंगू के कारण शनिवार की रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर जहां परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव में डेंगू की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि गांव भूनी निवासी संजू पुत्र राकेश पिछले 15 दिन से बुखार से ग्रस्त था। इसका पहले गांव में उपचार कराया गया। बाद में सरधना और मेरठ में उपचार चल रहा था।

06 11

परिजनों ने बताया कि शनिवार को ही संजू को मेरठ के अस्पताल में डेंगू की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात युवक की डेंगू के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। डेंगू की दस्तक को लेकर गांव में फिलहाल ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है और ग्रामीणों का कहना ही गांव में बुखार का काफी प्रकोप चल रहा है। गांव में दर्जनों लोग बुखार से ग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करने की मांग की है।

दिन में बढ़ रहा तापमान, आज से फिर गिरावट के आसार

मोदीपुरम: कभी गर्म तो कभी नरमी के साथ मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ तापमान बढ़ने से दिन गर्म चल रहा है, जल्द ही तापमान में फिर से गिरावट आएगी। साथ ही बढ़ता एक्यूआई भी रविवार को कम हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बन रहे एक सिस्टम के चलते होने वाली बारिश और मौसम में बदलाव का असर वेस्ट यूपी में भी आगामी दो दिन में दिखेगा, तापमान जिस तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे ही नीचे आएगा। मौसम दिन में गर्म दिख रहा है, रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।

कभी गर्म और कभी नरम के साथ मौसम बदला हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि मौसम के बदलने तापमान गिरेगा और पहाड़ों पर भी मौसम बदलेगा, जिसका असर यहां पर भी दिखेगा। रविवार को मेरठ का एक्यूआई गिरते हुए 170 दर्ज किया गया। जबकि 200 से ऊपर चल रहा एक्यूआई कम हो गया। पल्लवपुरम में 197, गंगागनर में 174, जयभीमनगर में 139 दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img