Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सरस्वती विद्या मंदिर में संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान व कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान ने किया।

जिसमें छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया एवं छात्र छात्राओं के माध्यम से अपने विचार सभी छात्र छात्राओं एव आचार्यों के मध्य रखें। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं एवं पने विचार रखे।

कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान ने कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य प्रवीण कुमार, तारा दत्त जोशी, रूद्र प्रताप शास्त्री, अमित शर्मा, अंकेश कुमार, हरीश श्रीवास्तव, हेमा जोशी, मीनू जोशी, नेहा वर्मा सभी आचार्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img