Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लव जिहाद व जबरन धर्मांतरण कानून का अतिया साबरी ने किया समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कानून का तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में जंग लडने वाली अतिया साबरी ने समर्थन किया है। अतिया ने कहा कि महिलाओं का उत्पीडन रोकने के लिए पूरे देश में कडे कानून बनने चाहिए। इस कानून से उन्हें सजा मिलेगी जो नाम बदलकर धोखे से दूसरे समुदाय की युवती से शादी करते हैं अथवा जबरन उनका धर्मांतरण कराते हैं।

तीन तलाक का दंश झेल चुकी अतिया साबरी तीन तलाक के खिलाफ उच्चतम न्यायलय में याचिका दायर करने वाली याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। यूपी सरकार द्वारा लाए गए कानून का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के अवैध धर्मांतरण के खिलाफ लाए गए कानून से उन युवकों को सजा मिलेगी जो धोखाधडी कर अपनी पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की युवती से शादी करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीडन को रोकने के लिए कडे कानून बनाए जाने चाहिए।

कानून का विरोध कर रहे व्यक्तियों पर उन्हांने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय में ही में कोई युवक किसी युवती को जबरन अपने साथ भगा कर ले जाता है अथवा धोखे से उससे निकाह करता है तो वह निकाह अवैध माना जाता है। ऐसे में दूसरे धर्म की युवती को धोखे में रखकर उससे निकाह करने अथवा उसका धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने को जायज कैसे ठहराया जा सकता है। ऐसे मामलों के लिए पूरे देश में कड़ा कानून लागू किया जाना चाहिए। उत्तराखंड सरकार को भी इसके लिए पहल करनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img