Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, दो यात्री झुलसे

जनवाणी ब्यूरो |

आगरा: आज बुधवार को जिले के थाना मलपुरा के भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो डिब्बों में आग लग गई। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आग की चपेट में दो यात्री आए हैं। ट्रेन में लगी आग से चीख-पुकार मच गई। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

सूचना के मुताबिक ग्रामीणों की मदद से रेलवे अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची है। साथ ही आनन-फानन थाना पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भी पहुंच गई है। आग बुझाने में सभी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img