Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

वाह! दोनों हाथों से लूट रही ट्रैफिक पुलिस

  • बे-वजह चालान काटकर भेज रही वाहन चालकों के घर
  • लॉकडाउन में सरकार और अपनी जेब को हुए नुकसान की कर रही भरपाई
  • हाईटेक नंबर प्लेटें चोरी रोकने में कम पुलिस की वसूली में ज्यादा मददगार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लॉकडाउन में हुए सरकारी और निजी जेब के आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए ट्रैफिक पुलिस दोनों हाथों से जमकर वाहन चालकों को लूट रही है। कार सवारों के हेलमेट न लगाने जैसे कारनामे करने वाली मेरठ ट्रैफिक पुलिस बे-वजह चालान काटकर भी वाहन चालकों के घर भेज रही है। वाहनों पर लगीं हाईटेक प्लेटें वाहन चोरी रोकने में मददगार होंगी या नहीं, ये तो नहीं कहा जा सकता है, पर ये बात गारंटी के साथ कही जा सकती है कि ये पुलिस को वसूली करने में जरूर मददगार साबित हो रही हैं।

रुड़की रोड पर आनंद निकेतन कालोनी में रहने वाले अजय सिंह गहलोत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे करीब जब डाकिया उनके घर चालान लेकर आया तो वह आश्चर्य में पड़ गए। चालान खोलकर देखा तो वह आठ मई 2020 को दोपहर 11.18 बजे का काटा हुआ था। चालान काटने की वजह ट्रैफिक सिगनल का उल्लंघन लिखा हुआ था। करीब साढ़े सात महीने पहले कटे 300 रुपये के इस चालान पर लगी फोटो देखकर उन्हें पुरानी घटना याद आ गई।

वाहन स्वामी अजय ने बताया कि वह आठ मई को कैंट स्थित डाकघर से पैसे निकालने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे के करीब एविएटर स्कूटर से रुड़की रोड स्थित अपने घर पत्नी के साथ लौट रहे थे। करीब दो किमी दूर रुड़की रोड पर पीर बाबा की मजार के पास पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी के अंदर बैठा एक कर्मचारी मोबाइल पर उनकी वीडियो बना रहा था। उनकी पत्नी ने कहा कि इनसे पूछो हमारा वीडियो क्यों बना रहे हैं।

जब वह बात करने के लिए स्कूटर साइड में लगाने लगे तो इस बीच पुलिस की गाड़ी पीर बाबा के मजार के सामने बने डिवाइडर के कट से वापस यूटर्न लेकर बेगमपुल की ओर मुड़ गई। इसके बाद वे अपने घर चले गए। अजय ने बताया कि कैंट डाकघर से रुड़की रोड पर पीर की मजार तक कहीं कोई सिगनल नहीं पड़ता है। फिर भी उनका चालान काट दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत शुक्रवार को ही शाम साढ़े चार बजे सीएम हेल्पलाइन पर भी आॅनलाइन दर्ज कराई है।

ट्रैफिक पुलिस पहले भी कर चुकी अनोखे कारनामे

07 20
मेरठ ट्रैफिक पुलिस पहले भी अनोखे कारनामे कर चुकी है। 11 अगस्त को हेलमेट के नाम पर कार सवारों के ही चालान काटकर उनके घर भेज दिए गए थे। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलाद नगर में रहने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद सुनील चड्ढा ने छह जून को काटे गए इस तरह के चालान की शिकायत भी ट्रैफिक कार्यालय में दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि पिछले दो साल में पुलिस के इस तरह के करीब 10 कारनामे सामने आ चुके हैं। ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                     -अरविंद श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img