Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सैयद ने सरेराह गला रेतकर कर दी किशोरी रितिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सनसनीखेज मामले से हड़कंप मच गया है। एक गांव में शुक्रवार शाम दूसरे समुदाय के युवक ने एक किशोरी की उसकी सहेलियों के सामने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। चीख सुनकर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे हत्यारोपी को पकड़कर लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

हत्या के पीछे प्रेम में नाकामी को बताया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

B2 copy
युवती की गला रेतने वाले आरोपी हत्यारे सैयद को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में ननिहाल में रह रही रितिका(16) पुत्री सुरेश साहनी बघौता गांव (मनियर) की निवासी थी। शुक्रवार की शाम चार बजे वह गांव से कुछ दूर स्थित खेत में अन्य सहेलियों के साथ साग लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही सैयद पुत्र मोईनुद्दीन वहां पहुंचा और रितिका पर हमला बोल दिया।

समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी: अखिलेश यादव

सहेलियां जब तक कुछ समझतीं उसने निर्मम तरीके से चाकू से उसका गला रेत दिया। चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग हमलावर की तरफ भागे। लोगों को अपनी ओर आता देख सैयद चाकू खेत में ही फेंककर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

B3 copy

ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारोपी के साथ एक महिला और पुरुष भी थे जो भाग निकले। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका की नानी के साथ आई उसकी सहेलियों का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.