- जगदीश चंद्र बसु का भी किया गया गुणगान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में गुरुनानक देव एवं जगदीश चन्द्र बसु की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना एवं गुरु नानकदव तथा जगदीश चन्द्र बसु के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य अशोक सोम ने अपने सम्बोधन में कहा कि जगदीश चन्द्र बसु एक महान वैज्ञानिक थे जिन्हें जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। इन्होंने एक यन्त्र क्रेस्कोग्राफ का आविष्कार किया और इससे विभिन्न उत्तेजकों के प्रति पौधों की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया। बॉयोफिजिक्स के क्षेत्र में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने गुरु नानकदेव के प्रति कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से गुरु नानकदेव के आदर्शों, उनके अनुभवों तथा मानव जीवन के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद तथा संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, मोहर सिंह, नीटू कुमार कश्यप, पवन कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन शर्मा, अंकित भार्गव, ब्रजपाल सिंह, श्रीभगवान शर्मा, योगेन्द्र सैनी, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

