Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

पाक क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामनें आ रही है। एक महिला ने बाबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि बाबर ने 10 साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

शनिवार को इस माहिला ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि बाबर आजम ने उनका यौन शोषण किया है। उस महिला ने कहा कि उन्होंने बुरे वक्त में बाबर का साथ दिया और उनकी आर्थिक रूप से भी मदद की। इस महिला ने अपना नाम हामीजा बताया है।

हामीजा ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि वह दोनों स्कूल में दोस्त थे। बाबर ने उसे 2010 में शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी और पाकिस्तान की नेशनल टीम में जगह मिलने से मिली शौहरत के बाद बाबर ने अपना मन बदल लिया।

इसके अलावा, महिला ने खुलासा किया कि पुलिस में जाने से पहले बाबर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही बाबर उससे मारपीट भी किया करते थे। महिला ने दावा किया कि वह बाबर के खर्चे भी उठाया करती थी।

फिलहाल इन आरोपों को लेकर बाबर आजम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कई बयान नहीं आया है।

बता दें कि बाबर फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। जहां पाकिस्तान टीम उनकी कप्तानी में टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। फिलहाल वह पाकिस्तान टीम के साथ आइसोलेशन में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img