Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

पत्नी का किया अपमान तो ले ली जान

शराब के नशे में चचेरे भाई ने कह दी थी कुछ आपत्तिजनक बातें

हत्यारोपी की पत्नी चलाती है गांव में ही ब्यूटी पार्लर दिन भी की छेड़खानी

जनवाणी संवाददाता |

जानी: थाना क्षेत्र के गांव बाफर में एक शख्स से पत्नी का अपमान करने वाले चचेरे भाई की जान ले ली। हत्या की इस वारदात से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पत्नी की खातिर भाई की जान लेने वाला शख्स मौके से फरार हो गया। बाफर निवासी मोहित पुत्र ओमपाल की पत्नी गांव में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। मोहित की अपने चचेरे भाई रानू उर्फ विनीत पुत्र जयचंद से चचेरे भाई के रिश्ते से बढ़कर दोस्ती का रिश्ता है। विनीत कपडेÞ की फेरी लगाने का काम करता था।

शराब ने कर दिया काम तमाम

गांव वालों ने बताया कि शाम ढलते ही मोहित व विनीत साथ-साथ बैठ जाते थे और उसके बाद पीने पिलाने का दौर शुरू हो जाता था। सोमवार शाम भी दोनों पीने के लिए बैठ गए। बताया जाता है कि उसी दौरान नशे में विनित ने मोहित की पत्नी को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्द बोल दिया।

उसकी बात मोहित सहन नहीं कर सका। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी जो भयंकर मारपीट में बदल गयी। जब गांव वाले दोनों का झगड़ा नहीं सुलटा सके तो 112 पर काल कर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद ही दोनों की मारपीट खत्म करायी जा सकी।

सहन नहीं कर सका छेड़खानी

गांव वालों ने बताया कि सोमवार की शाम की घटना को लेकर मोहित पहले से ही गुस्से में था, दिन में विनित ने मोहित की पत्नी से छेड़खानी कर दी। इसकी जब जानकारी मिली तो मोहित आग-बबूला हो उठा। उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है। जिस वक्त उससे छेड़खानी की गयी वह ब्यूटी पार्लर जा रही थी। उसी ने ही छेड़खानी किए जाने की खबर पति मोहित को दी। वहां पर दोनों की बीच जमकर मारपीट हुई।

07 21

गांव में जब तक पुलिस नहीं पहुंच गयी, तब तक मामला शांत नहीं हुआ। गांव वालों का कहना हे कि इसके बाद भी मोहित का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शाम को वह विनित के घर जा पहुंचा। उसको बाइक पर बैठा कर अपने घर के घेर में ले आया। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसने हथियार निकाल कर विनित के सिर और सीने में गोली उतार कर हत्या कर दी।

और फरार हो गया। विनित की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ व जानी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी जानी प्रशांत त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पूर्व फौजी ने अविवाहित छोटे भाई की फावड़े से काटकर की हत्या

बड़ौत: कोतवाली के जोनमाना गांव में घरेलू विवाद में सेवानिवृत फौजी ने अपने छोटे भाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी के बेटे ने अपने पिता को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली के जौनमाना गांव निवासी अविवाहित अशोक पुत्र हरबीर (48) अपने बड़े भाई पूर्व फौजी रविन्द्र के पास रहता था। बताया जा रहा है कि घरेलू कार्यों को लेकर आए दिन अशोक और रविन्द्र के बीच विवाद होता रहता था।

मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया गया है कि रविन्द्र ने फावड़े से हमला कर अशोक की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बाथरूम में छिपा दिया। ग्रामीणों के अनुसार रविन्द्र ने अशोक पर फावड़े से कई वार किए। उसके शरीर पर फावड़े से हमले के गहरे-गहरे घाव थे। रविन्द्र उसके शव को ठिकाने लगाना चाहता था। लेकिन उसके ही बेटे अक्षय ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अशोक का शव घर के बाथरूम से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। आरोपी पूर्व फौजी फरार है। इस मामले की मृतक के चाचा नरेन्द्र ने रविन्द्र को नामजद करते हुए बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोस्त के घर पर युवक की मौत

कंकरखेड़ा: सोमवार रात दोस्त के घर पर कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। युवक पर लगभग छह साल पूर्व गैंगस्टर का मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में पंजीकृत हुआ था। लगभग पांच दिन पूर्व ही युवक जेल से छूट कर आया था।

थाना क्षेत्र के अशोकपुरी निवासी संदीप पुत्र विपिन कुमार ने मंगलवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका 24 वर्षीय छोटा भाई साहिल सोमवार शाम घर पर मौजूद था। इसी बीच गोविंदपुरी निवासी कविश पाल व उसका भाई घर पर पहुंचा। जहां कविश ने उसके भाई को बताया कि घर पर बुआ भात नौतने के लिए आई हुई है। जिसके बाद साहिल कविश व उसके भाई के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया।

जब देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। सोमवार देर रात करीब तीन बजे कविश साहिल के घर पहुंचा। जहां उसने बताया कि साहिल उठ नहीं रहा है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजन कविश के घर की तरफ दौड़े। जहां परिजनों ने देखा की युवक बेसुध पड़ा है। पीड़ित परिजन युवक को लेकर अस्पताल दौड़े। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। शव मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img