Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रिवाल्वर व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • कोतवाली नगर की जाटान चौकी पुलिस ने किया अभियुक्तों को गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को रिवाल्वर व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। कोतवाली नगर की जाटान चौकी प्रभारी श्यामवीर सिंह, सिपाही संजय, पुनीत, होमगार्ड मुन्नू व बाबूराम चांदपुर की चुंगी पर शनिवार की शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान वहां से एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने के लिए हाथ दिया तो उन्होने बाइक ओर तेज चलाई। पुलिस ने उनको पीछा करते हुए उन्हे पकड़ लिया। पुलिस ने पुछताछ की तो उन्होने अपना नाम शिवम शर्मा पुत्र बृहमपाल उर्फ बिजेंद्र निवासी मोहल्ला जाटान कोतवाली नगर व श्रवण शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी विजय विहार रिठाला रोहिणी सेक्टर 14 नई दिल्ली बताया।

पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 315 बोर का रिवाल्वर, एक तमंचा, पांच जिंदार कारतूस मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया और आदेश पर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img